Jharkhand में बोले Amit Shah- BJP की सरकार में लोगों ने जानें विकास के मायने - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 5 मार्च 2019

Jharkhand में बोले Amit Shah- BJP की सरकार में लोगों ने जानें विकास के मायने

Jharkhand में बोले Amit Shah- BJP की सरकार में लोगों ने जानें विकास के मायने


Amit shah
Amit shah - फोटो : twitter
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के गोड्डा में कहा कि पिछले दिनों वायु सेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गये। नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रयासों से 48 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने अभिनंदन को देश को लौटा दिया। गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का संसदीय क्षेत्र पड़ता है।  उन्होंने कहा कि 10 साल तक केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। मैं पूछना चाहता हूं कि इनकी सरकार ने झारखंड के लिए क्या किया। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और झारखंड में रघुवर दास की सरकार बनने के बाद झारखंड की जनता को मालूम पड़ता है कि विकास कैसे होता है। पांच साल के अंदर झारखंड की सभी मांगों को पूरा करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।



केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और झारखंड में रघुवर दास जी की सरकार बनने के बाद झारखंड की जनता को मालूम पड़ता है कि विकास कैसे होता है: श्
10 साल तक केंद्र में सोनिया – मनमोहन की सरकार थी। मैं पूछना चाहता हूं कि इनकी सरकार ने झारखंड के लिए क्या किया: श्री

View image on Twitter

उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों के विकास के लिए 9,000 करोड़ रुपये देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। यह सरकार दलितों, गरीबों और आदिवासियों की सरकार है।

इससे पहले उन्होंने कहा कि आज मैं बाबा वैद्यनाथ की भूमि पर बहुत वर्षों बाद आया हूं। इस भूमि को मैं नमन करता हूं। अमित शाह ने गोड्डा के गांधी मैदान में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। गोड्डा के ही रेलवे मैदान में वह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक हुए। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345