रक्षा मंत्री Nirmla Sita Raman ने कहा- Balakot पर हवाई हमला 'सैन्य कार्रवाई नहीं' थी

विदेश सचिव ने मारे गए आतंकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चेन्नई में कहा कि बालाकोट में किया गया हवाई हमला “सैन्य कार्रवाई नहीं” थी क्योंकि इसमें आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। भारतीय वायु सेना ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक शिविर को निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया था।
गोखले ने पिछले मंगलवार कहा था कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर अचानक किये गए असैन्य हमले में "बड़ी संख्या में" आतंकवादी, प्रशिक्षक एवं शीर्ष कमांडर मारे गए।
सीतारमण की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा हवाई हमले में मरने वालों की जानकारी मांगने के बीच आई है जबकि पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद इस हवाई हमले को अंजाम देने वाली भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी केंद्र सरकार देगी।
हालांकि इससे पहले रांची में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान का बचाव किया। वीके सिंह ने कहा कि बालकोट में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान पर आधारित है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है।
बालाकोट हमले में 250 आतंकियों के मारे जाने के अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए वीके सिंह ने कहा, "हवाई हमले में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। यह आंकड़ा इस पर आधारित था कि उस इमारतों में हमले के समय कितने लोग मौजूद थे। यह एक अनुमान है। वह यह नहीं कह रहे हैं कि इस आंकड़े की पुष्टि हुई है। वह कह रहे हैं कि इतने लोग मारे गए होंगे।"
हवाई हमले और आम चुनाव 2019 के बीच कोई ताल्लुक नहीं: रक्षामंत्री
