Lok Sabha चुनाव 2019: तो यहां से चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य! कई सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 मार्च 2019

Lok Sabha चुनाव 2019: तो यहां से चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य! कई सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

Lok Sabha चुनाव 2019: तो यहां से चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य! कई सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय


ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, कमलनाथ
ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, कमलनाथ 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई बैठक में मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कई महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनने के आसार नजर आ रही है। दिग्गज नेताओं में शुमार ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना-शिवपुरी जबकि कांतिलाल भूरिया को रतलाम-झाबुआ से चुनाव में उतारने के बारे में पार्टी आलाकमान सोच रहा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

हालाकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फिर भी राजनैतिक हलको में इन सीटों को लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा से पुत्र नकुलनाथ के लड़ने की चर्चा भी जोरों पर है। जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

राजगढ़ से दिग्विजय सिंह मैदान में

राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, ग्वालियर से प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, मंदसौर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन, धार से गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, खंडवा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, सतना से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह और सागर लोकसभा सीट से प्रभु सिंह का नाम तय माना जा रहा है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मध्यप्रदेश के इन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। बाकी बची सीटों में से अधिकतर पर शक्ति एप के द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

युवाओं को कांग्रेस देगी तरजीह

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस युवा प्रत्याशियों को ज्यादा मौका देगी। इसके लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी में भी सहमति बनी। इसके अलावा कई सीटों पर नए प्रत्याशियों को भी आजमाया जाएहा। टिकटों को तय करने से पहले स्थानीय इकाई के अलावा आम जनता से भी शक्ति एप के द्वारा राय मांगी जाएगी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345