BJP प्रदेशाध्यक्ष पर फिर गिरेगी गाज, Election आयोग जारी करेगा Notice
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर फिर गाज गिरने वाली है। चुनाव आयोग ने डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। देर शाम तक नोटिस जारी हो सकता है। गौर हो कि बीते दिन मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के बाद जनसभा में उन्होंने कहा था, ‘मोदी के खिलाफ कोई अंगुली भी उठाएगा तो उसकी बाजू काटकर उसके हाथ में पकड़ा देंगे। सत्ती के संबोधन के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी मौजूद थे।
चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी मंडी को निर्देश दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के चलते चुनाव आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर 48 घंटे प्रचार की पाबंदी लगा दी थी।