Hamirpur से Congress प्रत्याशी Ram Lal ठाकुर ने भरा नामांकन, कुछ ही देर में करेंगे जनसभा

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने नामांकन पत्र भर दिया है। डीसी हमीरपुर रिचा वर्मा के समक्ष उन्होंने नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद सुक्खू, हाल ही कांग्रेस में शामिल व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल शामिल रहे। रामलाल ठाकुर कुछ ही देर में गांधी चौक पर जनसभा करेंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस पार्टी में प्रथम पंक्ति के नेता मौजूद रहेंगे। आनंद शर्मा, वीरभद्र, रजनी पाटिल और गुरकीरत सिंह चॉपर से हमीरपुर पहुंचने वाले हैं।
गांधी चौक शुरू से ऐतिहासिक रैलियों का गवाह रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा तमाम बड़े नेताओं का संबोधन पूर्व में हो चुका है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस गांधी चौक से रैली को संबोधित करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गढ़ में होने वाली कांग्रेस की इस पहली चुनावी रैली पर सबकी नजरें हैं। चूंकि पांच विस क्षेत्रों वाले इस जिला में वर्तमान में कांग्रेस से तीन विधायक हैं, जबकि भाजपा केवल दो विस क्षेत्रों पर सिमट चुकी है।