Rahul Gandhi के फ्लाइट इंजन में आई खराबी, आधे रास्ते से लौटते वक्त रैलियों में देरी के लिए जताया खेद

बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी की तीन जनसभाएं तय हैं। पहली सभा सुबह साढ़े 10 बजे बिहार के समस्तीपुर जिले में और दूसरी दोपहर दो बजे ओडिशा के बालासोर जिले में होनी थी। इसके बाद उन्हें शाम छह बजे महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी एक जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।
इन्हीं कार्यक्रमों के लिए वह दिल्ली से पटना को रवाना हुए थे, लेकिन आधे रास्ते में ही इंजन में तकनीकी खराबी सामने आने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब ये सभी कार्यक्रम तय समय से देर से आयोजित होंगे।