गांधीनगर में अमित शाह को इन छह कारणों ने दिलाई करीब 6 लाख वोटों से जीत

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना झंडा फहरा लिया है। यहां कांग्रेस के सीजे चावड़ा को करीब साढ़े पांच लाख वोटों से पछाड़ते हुए शाह ने जीत हासिल की है।
गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट परंपरागत रूप से भाजपा की सीट रही है। इसी सीट से भाजपा के 'आयरन मैन' लालकृष्ण आडवाणी जीतते रहे हैं। गांधीनगर की सीट भाजपा की जीत की गारंटी वाली सीट मानी जाती है। इस बार यहां से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने अपने विधायक सी जे चावड़ा को शाह के खिलाफ उतारा था। गांधीनगर की सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। हालांकि चुनाव के पहले से ही शाह की जीत तय मानी जा रही थी।
इन कारणों से जीते अमित शाह-
1989 के बाद लगातार इस सीट पर भाजपा को ही जीत मिली है।
2014 में यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जीत हासिल कर सांसद बने थे।
इस सीट को भाजपा का इतना मजबूत गढ़ माना जाता है कि यहां हमेशा से पार्टी की जीत की गारंटी रही है।
यहां से भाजपा न केवल जीतती है, बल्कि वोटों का अंतर भी बहुत बड़ा होता है।
गांधीनगर भाजपा के लिए सबसे सेफ सीट मानी जाती है।
अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें यहां देश की राजनीति में अपनी स्थापित लोकप्रियता का भी फायदा मिला है।