Rahul Gandhi का आत्मविश्वास या घमंड! 'BJP को केवल Congress ही हरा सकती है'
राहुल गांधी (फाइल फोटो):Bharat Rajneeti
Bharat Rajneeti: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। वह मंगलवार को प. बंगाल के पुरुलिया में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। राहुल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी देश को जाति-संप्रदाय के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं घृणा फैलाकर माहौल को दूषित करते हैं। हुए हर वर्ग की आवाज को संसद में बुलंद किया है। झारखंड के सिंहभूम में राहुल ने कहा, सत्ता में आए तो आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा करेंगे। प. बंगाल-झारखंड में राहुल आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा करेंगे
कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुनौती पर पूर्व पीएम राजीव गांधी की उपलब्धियां गिनाईं। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- राजीव ने ही 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। आईटी क्रांति, लाइसेंस राज की समाप्ति, एविएशन पॉलिसी, पंचायती राज जैसे फैसले किए। सिंघवी ने कहा- फरवरी 2004 में बोफोर्स केस में हाईकोर्ट ने राजीव को क्लीनचिट दी थी। 14 साल बाद मोदी सरकार में अपील फाइल हुई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में खारिज कर दिया।