1 जुलाई से केवल आरएफआईडी टैग वाले वाहनों को दिल्ली में मिलेगा प्रवेश

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से पहले से ही वाहन मालिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जबकि टोल के नजदीक स्मार्ट टैग के लिए केंद्र भी बनाए गए हैं। अगर, किसी वाहन चालक ने अपने वाहनों के लिए आरएफआईडी टैग का पंजीकरण नहीं कराया है तो दूसरे शहरों से प्रवेश करने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
इस पाबंदी को लागू करने के लिए निगम की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं ताकि किसी ट्रैफिक प्रबंधन में भी किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।