आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक रहेगी भाजपा की सरकार, तोड़ेगी कांग्रेस का रिकॉर्ड:Ram Madhav - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 8 जून 2019

आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक रहेगी भाजपा की सरकार, तोड़ेगी कांग्रेस का रिकॉर्ड:Ram Madhav

आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक रहेगी भाजपा की सरकार, तोड़ेगी कांग्रेस का रिकॉर्ड:Ram Madhav

राम माधव(File Photo)
राम माधव(File Photo Bharat Rajneeti)
भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि देश में साल 2047 तक भाजपा की सरकार रहेगी। उन्होंने त्रिपुरा के अगरतल्ला में शुक्रवार को कहा कि देश में अगर किसी पार्टी ने लगातार सबसे लंबे समय तक शासन किया है, तो वह कांग्रेस है। लोगों से उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदीजी कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। 


राम माधव ने कहा कि कांग्रेस 1950 से 1977 तक सरकार में रही। अब भाजपा उसका रिकॉर्ड तोड़ेगी। देश जब अपनी आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा, भाजपा सत्ता में होगी। उन्होंने दावा किया कि देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भाजपा सत्ता में बनी रहेगी। माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। 

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 में भी सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345