दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने में करेंगे केंद्र का सहयोग : सीएम केजरीवाल - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 25 जून 2019

दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने में करेंगे केंद्र का सहयोग : सीएम केजरीवाल

दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने में करेंगे केंद्र का सहयोग : सीएम केजरीवाल


प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल
प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : bharat rajneeti
बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर कानून व्यवस्था में सुधार करना होगा। इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर सभी सरकारी विभाग, एजेंसियों सहित आम जनता का सहयोग जरूरी है। राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली सरकार केंद्र को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली सरकार सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। इनकी मदद से तमाम गतिविधियों पर नजर रहेगी, जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। अपराध करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए विभागों, एजेंसियों के अलावा आम जनता को भी जागरूक किया जाना चाहिए।

आप नेता संजय सिंह ने राज्यसभा में दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए बैठक कर सभी पहलुओं पर चर्चा की जरूरत बताई थी। हाल ही में हुई एक बैठक में केजरीवाल ने केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू करने के लिए संभावनाएं तलाशने का भरोसा दिया था। इससे पहले दिल्ली सरकार अलग-अलग मामलों पर केंद्र सरकार पर निशाने साधती रही है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345