तीन साल पहले घर से भागा पति, टिक टॉक ने ढूंढने में की पत्नी की मदद

अपने पति को टिक टॉक पर देखने के बाद जयाप्रदा ने एफआईआर दर्ज करवाई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरेश वीडियो में अपने किसी रिश्तेदार के साथ दिखाई दे रहा है। अपने पति को वीडियो में देखते ही जयाप्रदा विल्लुपुरम पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिसकर्मी को विडियो दिखाई।
मूल रूप से कृष्णागिरी के रहने वाले सुरेश को पुलिस ने राज्य के होसुर शहर में ढूंढ निकाला है। सुरेश ने पुलिस से कहा है कि वह पारिवारिक मतभेद के कारण साल 2016 में घर से भाग गया था। पुलिस द्वारा परामर्श दिए जाने के बाद सुरेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के पास वापस लौटने के लिए मान गया है।
लेकिन टिक टॉक से जुड़ी कई बुरी खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में 24 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली थी। उसके दो बच्चे भी हैं। ये मामला भी तमिलनाडु का ही है। हुआ ये था कि टिक टॉक अधिक इस्तेमाल करने को लेकर उसे उसके पति ने डांट दिया था। जिसके बाद उसने जहर पीने के बाद अपना वीडियो बनाया और सिंगापुर में रह रहे पति को शेयर किया। बता दें चीनी एप टिक टॉक के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं।