गूगल का डूडल प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के नाम, आज 100वां जन्मदिन - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 31 अगस्त 2019

गूगल का डूडल प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के नाम, आज 100वां जन्मदिन

गूगल का डूडल प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के नाम, आज 100वां जन्मदिन

अमृता प्रीतम के नाम डूडल
अमृता प्रीतम के नाम डूडल - फोटो : bharat rajneeti

खास बातें

  • आज का डूडल प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को समर्पित है।
  • अमृता अपने समय की मशहूर लेखिकाओं में से एक थीं। 
  • डूडल में तस्वीर के माध्यम से उन्हें कुछ लिखते हुए दिखाया गया है। 
  • अमृता साल 1919 में पंजाब के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई थीं।
गूगल ने आज का डूडल प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को समर्पित किया है। आज अमृता प्रीतम का 100वां जन्मदिन है। गूगल का ये डूडल काफी खास अंदाज में बनाया गया है। अमृता अपने समय की मशहूर लेखिकाओं में से एक थीं। डूडल में तस्वीर के माध्यम से उन्हें कुछ लिखते हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर पर क्लिक करने से अमृता प्रीतम से जुड़ी सारी जानकारी जानी जा सकती है। अमृता साल 1919 में पंजाब के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई थीं। उन्हें पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। अमृता ने अपने जीवनकाल में करीब सौ किताबें लिखीं, जिनमें से एक उनके जीवन पर आधारित भी है। उनके जीवन पर आधारित किताब का नाम 'रसीदी टिकट' है। वह उन साहित्याकारों में शामिल हैं, जिनकी किताबों का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

उन्हें जीवन के अंतिम समय में भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। जबकि साहित्य अकादमी पुरस्कार उन्हें इससे पहले ही मिल गया था। उनके बचपन की बात करें तो वह लाहौर में बीता था। उनकी शिक्षा भी वहीं पर हुई। अमृता ने बेहद कम उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था। 

अमृता की सबसे मशहूर कविता 'अज्ज आखां वारिस शाह नूं' है। जिसमें देश विभाजन के समय पंजाब में हुई भयानक घटनाएओं का जिक्र है। उनके काम को ना केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी काफी सराहना मिली है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345