हरियाणा के दो नेताओं पर शिकंजा कसने से बढ़ीं कांग्रेस की मुश्किलें

इस बीच, पार्टी की तमाम कोशिशों के बावजूद हरियाणा में गुटबाजी खत्म नहीं हो सकी। हुड्डा की महापरिवर्तन रैली के बाद वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बदलकर किसी और को अध्यक्ष बनाने का फार्मूला सुझाया था। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है। हरियाणा में भी अध्यक्ष के साथ दो से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।