आलीशान बंगले: अमेरिका के पॉश इलाके में हैं इन बॉलीवुड सितारों के घर, देखिए तस्वीरें - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

रविवार, 27 जून 2021

आलीशान बंगले: अमेरिका के पॉश इलाके में हैं इन बॉलीवुड सितारों के घर, देखिए तस्वीरें

आज के समय में हर कोई अपनी सम्पति बनाने में यकीन रखता है, क्योंकि किसी को उनके भविष्य का कुछ नहीं पता। बॉलीवुड जगत भी एक ऐसी ही जगह है जहां एक पल में शोहरत और दौलत है, तो वही दूसरे पल में गुमनामी और बिना पैसों के बेसहारा जिंदगी। अभी के दौर में बॉलीवुड में खान हो या फिर बच्चन हर कोई अपनी फिल्मों की कमाई यूं ही जायर नहीं करता बल्कि या तो वो उन पैसों को कही निवेश करता है या फिर उससे अपनी खुद की प्रॉपर्टी या घर खरीद लेता है।
विदेशों में हैं इन सितारों के आलीशान घर

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके मुंबई में या तो आलीशान बंगले हैं या फिर वो करोड़ो के अपार्टमेंट में रह रहें हैं। कुछ बॉलीवुड कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ मुंबई में नहीं बल्कि कई शहरों में अपने घर खरीदे हुए हैं। कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो विदेशों में भी करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं। अधिकतम सितारें अमेरिका जाना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के ही न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस जैसे मंहगे और पॉश इलाकों में घर खरीदे हुए हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किन-किन सितारों के अमेरिका में घर है।

जॉन अब्राहम


बॉलीवुड में अभिनय के साथ -साथ फिल्मों का निर्माण करने वाले जॉन अब्राहम को बाइक के साथ-साथ कई जगहों पर अलग-अलग प्रॉपर्टी लेना बहुत पसंद हैं। जॉन ने मेरिका के लॉस एंजलिस शहर को अपना दूसरा घर बनाया है। उनका लॉस एंजलिस के पॉश इलाके बेल एयर में शानदार बंगला है। उस इलाके में हॉलीवुड स्टार्स जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली भी रहते हैं।

प्रीति जिंटा


प्रीति जिंटा काफी बार ये कह चुकी हैं कि लॉस एंजेलिस उनकी सबसे पसंदीदा जगह है। अमेरिकन बिजनेसमैन जेन गुडइनफ के साथ शादी करने के बाद प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस को अपना परामनेंट ठिकाना बना लिया है। प्रीति जेन के साथ लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में रहती हैं। उनके घर में छह बेडरूम हैं। ये घर उन्होंने 2016 में लिया था। उनके घर की कीमत लगभग 33 करोड़ है।

अनुपम खेर
कुछ कुछ होता है, दिल वाले दुल्हनिया के जाएंगे से लेकर स्पेशल 26 जैसी अलग-अलग फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन करने वाले अभिनेता अनुपम खेर का न्यूयॉर्क शहर में एक बड़ा सा आलीशान घर है। अनुपम खेर का ये अपार्टमेंट अभिषेक-ऐश्वर्या के अपार्टमेंट से थोड़ी दूरी पर ही स्थित है। इंडिया के साथ-साथ अनुपम खेर अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी थिएटर और प्ले का हिस्सा रहें हैं। इस सिलसिले में वो कई बार न्यूयॉर्क सफर करते हैं।

मल्लिका शेहरावत
मल्लिका शेहरावत भारत में कम विदेश में अधिक रहती हैं। इस अभिनेत्री का कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में महल जैसा बंगला हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बंगले का एक वीडियो शेयर किया था जहां वो प्रशंसकों को अपने विला के स्विमिंग पूल और शानदार गार्डन की झलक दिखा रही हैं।

सनी लियॉन
सनी लियॉन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अपने पति डेनियल के साथ मुंबई में ही शिफ्ट हो गईं। वो फिलहाल अपने तीनों बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती हैं। लेकिन लॉस एंजिलेस के बेवर्ली हिल्स में भी सनी और डेनियल का बड़ा बंगला है। इस घर को उन्होने 2017 में लिया था।

अनिल कपूर
अनिल कपूर एक अच्छे अभिनेता तो हैं ही, लेकिन इसी के साथ वो एक बहुत अच्छे पिता भी हैं और अपने बच्चों की जरूरतों का आज भी पूरा ध्यान रखते हैं। अनिल कपूर का कैलिफोर्निया में खुद का घर हैं। ये घर उन्होंने तब बनवाया था जब हर्षवर्धन वहां पर पढ़ाई कर रहे थें। उनका ये घर तीन बेडरूम अपार्टमेंट का हैं। इस अपार्टमेंट के बैकयार्ड में समुद्र तट है। अनिल कपूर का ये अपार्टमेंट भी बेहद बड़ा और आलीशान है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस घर की कीमत करीब एक मिलियन है।

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं। उनकी खुद की कब्बड़ी टीम है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अभिषेक और ऐश्वर्या का खुद का आलीशान अपार्टमेंट हैं। इसे उन्होंने साल 2016 में खरीदा था। इस घर को खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने सजवाया है। इनके घर से सैन्ट्रल पार्क का बेहद दिलकश नजारा दिखता है।


प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल अब विदेश में ही बस गई हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका का भारत आना कम ही हो पाता है। इंडिया के साथ-साथ वो अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के पास अन्सीनो में प्रियंका-निक ने अपना आलीशान विला खरीदा हुआ है। उनके इस विला की कीमत लगभग 144 करोड़ यानि की करीब 20 मिलियन डॉलर है। उनके इस विला में सात बेडरूम और 11 बाथरूम है।

शाहरूख खान
शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों के ही बादशाह नहीं हैं बल्कि शानदार घर बनाने के मामले में भी वो किंग है। मुंबई में सिर्फ उनके मन्नत बंगले की एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लेकिन शाहरुख खान ने मुंबई के अलावा कई और जगह पर भी आलीशान घर खरीद रखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका लॉस एंजेलिस शहर में भी आलीशान विला है, जो उन्होंने अपने बच्चों के लिए बनवाया है। उनका विला किसी महल से कम नहीं है। शाहरुख खान के बेवर्ली हिल्स में बने इस विला में 6 बड़े बेडरूम, पूल एरिया, और एक प्राइवेट टेनिस कोर्ट भी है।

कृष्णा अभिषेक
द कपिल शर्मा शो में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कृष्णा और उनकी पत्नी की सबसे पसंदीदा जगह लॉस एंजलिस हैं। अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में उन्होंने खुद का बंगला खरीदा हुआ है। दोनों अक्सर वहां छुट्टियां बिताने जाया करते थे। जिसके बाद कृष्णा ने यहां खुद का एक घर खरीदने का मन बनाया । 2017 में कृष्णा ने अपने परिवार के लिए लॉस में आलिशान बंगला खरीदा।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345