अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
Sunday, August 8, 2021
Home
uttar-pradesh-chunav-2022
Uttar pradesh chunav 2022 :- सीएम योगी और जेपी नड्डा आज आगरा में, 'मिशन-2022' की रणनीति पर होगा मंथन
Uttar pradesh chunav 2022 :- सीएम योगी और जेपी नड्डा आज आगरा में, 'मिशन-2022' की रणनीति पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा में ब्रज की नब्ज टटोलने आ रहे हैं। वह यहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मिशन-2022 की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 10:40 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लखनऊ से विमान से आकर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे।
फतेहाबाद रोड स्थित ताज विलास होटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाजपा ब्रज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड पर एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर में कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता भी मौजूद होंगे।
बूथ की मजबूती को लेकर होगा विचार विमर्श
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा खेरिया एयरपोर्ट से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले पहले सत्र में वह ब्रज क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें वह बूथ की मजबूती से लेकर संगठन की संरचना को लेकर विचार विमर्श करेंगे। टीकाकरण के कार्य के साथ ही तीसरी लहर के लिए लोगों को जागरूक करने के मुद्दे भी रहेंगे।
दूसरे सत्र में विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे पार्टी अध्यक्ष फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड फॉर्म हाउस पर कोरोना वॉरियर्स चिकित्सकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए मंडल भर से एक हजार चिकित्सकों की सूची तैयार की गई है।
Tags
# uttar-pradesh-chunav-2022

About Bharat Rajneeti
uttar-pradesh-chunav-2022
Labels:
uttar-pradesh-chunav-2022
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345