Assembly elections के लिए Samajwadi Party हो जाएं तैयार, गांवों में भाजपा की जुमलेबाजी का करें पर्दाफाश : Akhilesh Yadav - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

Assembly elections के लिए Samajwadi Party हो जाएं तैयार, गांवों में भाजपा की जुमलेबाजी का करें पर्दाफाश : Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav in Etawah समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को यहां पर कार्यकर्ताओं के बीच एक घंटे तक रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। बोले, वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस लें। चुनाव में अब समय नहीं रह गया है। गांव-गांव में जाकर संपर्क शुरू करें और भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करें। लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में उन्होंने कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की।
Akhilesh Yadav in Etawah समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सैफई से ही अलीगढ़ जाएंगे। वहां पर रालोद व सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव सोमवार शाम को सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी। कहा कि इस चुनाव में कोई चूक मत कर देना और अभी दो महीने कड़ी मेहनत कर लेना। बूथ को मजबूत करें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएं। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह इटावा शहर में विशंभर दयाल दुबे के निधन पर उनके आश्रम मार्ग स्थित आवास पर परिवार से शोक प्रकट करने पहुंचे। उसके बाद अजीतनगर में कार्यकर्ता मनीष कठेरिया के घर उनके पिता पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह कठेरिया के निधन पर शोक जताने गए। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, हरिकिशोर तिवारी, रघुराज सिंह शाक्य, राजवीर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, रामबाबू यादव मौजूद रहे। अखिलेश इटावा सफारी पार्क भी गए और कार से भ्रमण किया।

कल अलीगढ़ जाएंगे अखिलेश: गुरुवार को सपा अध्यक्ष सैफई से ही अलीगढ़ जाएंगे। वहां पर रालोद व सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव सोमवार शाम को सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे थे। मंगलवार को विजय रथ यात्रा में शामिल होने मैनपुरी और एटा जिले गए थे। वहां रात्रि में वापस आ गए।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345