UP Assembly Election 2022 : कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली व अन्य सेवादल पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश (यूपी) की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की सहमति से राजस्थान के 20 प्रमुख सेवादल कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई गई है। यह टीम प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के नेतृत्व में लखनऊ उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लल्लू सिंह के निर्देशन में कार्य करेगी। टीम को लखनऊ बुलाया गया है। इसमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ से भी सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित अजमेर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली व विजय नागौरा, हरिप्रसाद जाटव, सुनील कुमार सहित अन्य को उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव में कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की सहमति से राजस्थान के 20 प्रमुख सेवादल कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई गई है। अजमेर कांग्रेस सेवादल महिला विंग पदाधिकारियों को यूपी की 70 सीटों पर चुनाव कार्य की जिम्मेदारी दी है।
संगठन निर्माण के लिए कार्य करेगी टीमः द्रोपदी कोली
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि सेवादल के कार्यकर्ता इन विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक परिस्थिति का आकलन व कांग्रेस पार्टी के पक्ष में कार्य कर वहां के आमजन को उत्तर प्रदेश में भाजपा व योगी शासन के कुशासन से निजात दिलाने, दुरुपयोगी व अनुउपयोगी के बारे में जन-जन को अवगत कराएंगे। कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों का कहना है कि क्योंकि योगी शासन में ना शासन है ना राशन है वहां की जनता भुखमरी बेरोजगारी अराजकता का सामना कर रही है। द्रौपदी कोली ने बताया कि वहां राष्ट्र निर्माण व संस्कृति की रक्षा के लिए व संगठन निर्माण के लिए यह टीम कार्य करेगी। क्योंकि यूपी में लंबे समय के बाद प्रियंका गांधी के धरातल पर कार्य करने से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आ रही हैं। कार्यकर्ताओं को सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, एआइसीसी सचिव सत्तनारायण पटेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को स्थानीय चुनावी बारीकियों व रणनीति से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।