Chandigarh Nagar Nigam Chunav Results 2021 :- 14 सीटों पर जीत के साथ आप की धमाकेदार एंट्री, भाजपा के मेयर रविकांत हार - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

Chandigarh Nagar Nigam Chunav Results 2021 :- 14 सीटों पर जीत के साथ आप की धमाकेदार एंट्री, भाजपा के मेयर रविकांत हार


चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2021ः 14 सीटों पर जीत के साथ आप की धमाकेदार एंट्री, भाजपा के मेयर रविकांत हारे

Publish Date:Mon, 27 Dec 2021 03:02 PM (IST)Author: Pankaj Dwivedi


Chandigarh Nagar Nigam Chunav Results 2021 चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 9 मतगणना केंद्रों पर 35 सीटों के लिए मतों की गिनती की जा रही है। पहली बड़ी खबर मेयर रविकांत को लेकर आई है। वह चुनाव हार गए हैं। वार्ड नंबर 25 से योगेश ढींगरा विजयी रहे हैं।




डा. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। Chandigarh Municipal Polls Results नगर निगम चुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आप की धमाकेदार एंट्री हुई है।भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आप ने कुल 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल को एक सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी हारे हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हारे हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं।
Chandigarh Nagar Nigam Chunav Results 2021 चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 9 मतगणना केंद्रों पर 35 सीटों के लिए मतों की गिनती की जा रही है। पहली बड़ी खबर मेयर रविकांत को लेकर आई है। वह चुनाव हार गए हैं। वार्ड नंबर 25 से योगेश ढींगरा विजयी रहे हैं।

वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेमलता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से मात दी है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया है। वार्ड 19 से आप की नेहा ने 804 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी विजेता रही हैं। सुमन केवल 12 वोट से जीती हैं। उन्हें कुल 3165 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय परमजीत कौर को 3153 वोट मिले। वार्ड नंबर 32 से भाजपा के जसमनप्रीत सिंह बब्बर जीते हैं।

वार्ड नंबर 26 से पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप के उम्मीदवार कुलदीप ढलोर ने शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा नेता महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से जीत सके हैं।


निगम चुनाव में हार के बार निराश पूर्व मेयर राजेश कालिया। (Former mayor Rajesh Kalia disappointed after the defeat in the corporation elections.)

सेक्टर 10 मतगणना केंद्र पर काउंटिंग को लेकर विवाद (Controversy over counting at Sector 10 counting center)

सेक्टर 10 के मतगणना केंद्र पर काउंटिंग को लेकर विवाद हो गया है। अभी वार्ड नंबर 4 की रिकाउंटिंग चल रही है। वार्ड नंबर 2 की रिकाउंटिंग की डिमांड के लिए हरमोहिंदर सिंह लकी यहां पहुंचे हैं। सेक्टर 10 के काउंटिंग सेंटर पर विवाद बढ़ गया है भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है राघव चड्ढा अंदर जाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि भाजपा जबरन वार्ड से जीत हासिल करना चाहती है।

वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने जीत हासिल की है। (Aam Aadmi Party Yogesh Dhingra has won from Ward 25.)

भाजपा के विरुद्ध शहरवासियों में दिखा रोष (Citizens showed anger against BJP)

इस हार से बीजेपी के खिलाफ शहवासियों में रोष साफ दिखाई दिया है। 24 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार सुबह 9 बजे से शहर के नौ सेंटर पर मतगणना का काम शुरू हुई। शुरू से ही कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरु कर दी। एक घंटे के भीतर ही रिजल्ट आने शुरू हो गए। आप और कांग्रेस ने जीत के साथ खाता खोला, जबकि बीजेपी को उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं मिले।

वार्ड नं 21 से आप के उम्मीदवार जसबीर सिंह लाडी की जीत की खुशी मनाते हुए समर्थक। (Supporters celebrate the victory of AAP's candidate from Ward No. 21, Jasbir Singh Ladi.)

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस (Panjab University Campus) के पूर्व ला स्टूडेंट और कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को हरा कर जीत हासिल की है। सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है। पहली बार ही चुनाव में उतरी भाजपा नेत्री विमला दुबे ने वार्ड नंबर 9 से जीत हासिल कर ली है।। वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 से हराया। वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के मुन्नवर राणा ने जीत हासिल की है।

वार्ड नं. 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कटियाल की जीत पर भंगड़ा डालते हुए उनके समर्थक। (Ward no. His supporters throwing a bhangra on the victory of Aam Aadmi Party's Anju Katiyal from 22.)

मनीष सिसोदिया बोले- चंडीगढ़ में मिला ग्रांड वेलकम (Manish Sisodia said – Grand welcome received in Chandigarh)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि चंडीगढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी को ग्रांड वेलकम दिया है। इसके लिए वे प्रत्येक मतदाता और पार्टी वर्कर का आभार व्यक्त करते हैं।

अब तक के विजेता (so far winners)

वार्ड नं. 1- जसविंदर कौर आप

वार्ड नं. 2 - महेश इंद्र सिद्धू, भाजपा

वार्ड नं. 3 - दलीप शर्मा, भाजपा

वार्ड नं. 4 - सुमन देवी, आप

वार्ड नं. 5 - दर्शना, कांग्रेस

वार्ड नं. 6 - सरबजीत कौर, भाजपा

वार्ड नं. 7 - मनु, भाजपा

वार्ड नं. 8 - हरजीत सिंह, कांग्रेस

वार्ड नं. 9 - बिमला दुबे भाजपा

वार्ड नं. 10 - हरप्रीत कौर बबला कांग्रेस

वार्ड नं. 11 - अनूप गुप्ता, भाजपा

वार्ड नं. 12 - सौरभ जोशी, भाजपा

वार्ड नं. 13 - सचिन गालव - कांग्रेस

वार्ड नं. 14 - कुलजीत सिंह संधू, भाजपा

वार्ड नं. 15 - रामचंद्र, आप

वार्ड नं. 16 - पूनम, आप

वार्ड नं. 17 - दमनप्रीत सिंह, आप

वार्ड नं. 18 - तरुणा मेहता, आप

वार्ड नं. 19 - नेहा, आप

वार्ड नं. 20 - गुरचरण सिंह, कांग्रेस

वार्ड नं. 21 - जसबीर सिंह, आप

वार्ड नं. 22 - अंजू कटियाल, आप

वार्ड नं. 23 - प्रेमलता, आप

वार्ड नं. 24 - जसबीर सिंह, कांग्रेस

वार्ड नं. 25 - योगेश ढींगरा, आप

वार्ड नं. 26 - कुलदीप कुमार, आप

वार्ड नं. 27 - गुरबख्श सिंह, कांग्रेस

वार्ड नं. 28 - निर्मला देवी, कांग्रेस

वार्ड नं. 29 - मुन्नवर राणा, आप

वार्ड नं. 30 - हरदीप सिंह, शिरोमणि अकाली दल

वार्ड नं. 31 - लखवीर सिंह बिल्लू, आप

वार्ड नं. 32 - जसमनप्रीत सिंह बब्बर, भाजपा

वार्ड नं. 33 कंवरप्रीत सिंह - भाजपा

वार्ड नं. 34 - गुरप्रीत सिंह, कांग्रेस

वार्ड नं. 35 - रविंद्र कुमार शर्मा, भाजपा

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345