BJP Janvishwas Yatra केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी के डर से अब वो भी खुद को हिंदू कहने लगे हैं जिन्हें खुद को हिंदू कहलाने में शर्म आती थी। प्रधानमंत्री मोदी के बनारस में गंगा स्नान पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (SP National President Former Chief Minister Akhilesh Yadav) की टिप्पणी पर बोलते हुए कहा की प्रधानमंत्री देश का प्रधानमंत्री होता है और अखिलेश को उनकी पद की गरिमा को रखते हुए ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इससे उनके संस्कार का पता चलता है। वह चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी के मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
BJP Janvishwas Yatra चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र (Chitrakoot Assembly Constituency) में विशाल जनसभा में जय श्रीराम के नारे लगवाए और विपक्ष पर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा जिसकी जैसी भावना वैसे इसकी नीयत होती है।
चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र (Chitrakoot Assembly Constituency) में विशाल जनसभा में जय श्रीराम के नारे लगवाए और विपक्ष पर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा जिसकी जैसी भावना वैसे इसकी नीयत होती है जिन्होंने 70 साल देश में राजगढ़ देश का पैसा लूटा है जब कांग्रेस की सरकार थी तब समूह की महिलाओं का 27 फीसद ब्याज चुकता होता था। आज घटकर तीन प्रतिशत पर आ गया। प्रियंका के पति राबर्ट के बारे में बोलते हुए कहा मुरादाबाद में एक मामूली बर्तन की दुकान वाला आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बना। आज अपराधियों और माफियाओं का सफाया हो रहा है और माफियाओं के कब्जे से जमीनों को छुडाकर गरीबों के घर बनाए जा रहे हैं । मोदी सरकार के कारण ही 22 लाख गरीब पक्के मकान के मालिक बन गए हैं। हमारी सरकार में चाहे देश की हो या प्रदेश की हो सबके लिए काम किया है जाति-पात का कोई भेद नहीं है। वर्ष 2022 तक हर घर नल से पानी पहुंचाने की तैयारी है। इसके लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, शिवशंकर सिंह, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, लवकुश चतुर्वेदी, रंजना उपाध्याय आदि ने सभा को संबोधित किया। भागवत त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, विपुल सिंह, महेंद्र कोटार्य, अंजू वर्मा, प्रेमलाल बाल्मीकी, अश्विनी, राजेश जायसवाल, कमल सिंह मौर्या, श्याम गुप्त, अर्चना, माया, दिव्या त्रिपाठी, विनीता, सुशील द्विवेदी रहे।