UP Assembly Election 2022 :- उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के प्रचार वाहन तथा समर्थक भी कर रहे मोदी-योगी की जय-जयकार - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

UP Assembly Election 2022 :- उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के प्रचार वाहन तथा समर्थक भी कर रहे मोदी-योगी की जय-जयकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले Assembly elections की तारीख भले ही अभी तय नहीं हैं, लेकिन सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के साथ ही विपक्षी दलों के नेता तथा समर्थक बेहद उत्साहित हैं। उत्साह इस कदर बढ़ गया है कि विपक्षी दलों के प्रचार वाहन के साथ ही समर्थक कई जगह पर तो योगी-मोदी के पक्ष में नारा लगा रहे हैं। उनकी जय-जयकार कर रहे हैं।
UP Assembly Election 2022 औरैया में तो समाजवादी पार्टी के प्रचार वाहन में गाना बज रहा है आएंगे योगी तो झांसी में बालिकाओं के लिए आयोजित कांग्रेस की मैराथन दौड़ में परेशान लड़कियों ने मोदी तथा योगी की जय-जयकार की।
प्रदेश में ताजा मामला औरैया तथा झांसी जिले का है। औरैया में तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रचार वाहन में गाना बज रहा है ''आएंगे योगी" तो झांसी में बालिकाओं के लिए आयोजित कांग्रेस की मैराथन दौड़ में परेशान लड़कियों ने मोदी तथा योगी की जय-जयकार की। झांसी में कांग्रेस ने रविवार को ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं" ("I am a girl, I can fight") स्लोगन के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की। इसमें बालिकाओं ने दौड़ में गड़बड़ी करने के साथ ही पुरस्कार वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया।

सपा के प्रचार वाहन में 'आएंगे योगी' ('Yogi will come' in SP's campaign vehicle)

औरैया के बिधूना विधानसभा क्षेत्र में रविवार को घूम रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रचार वाहन में भारतीय जनता पार्टी का गाना बजने से सपाइयों में खलबली मच गई। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं ने जब तक इसको बंद कराया, तब तक तो इसका video काफी viral हो गया। औरैया के एरवाकटरा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party in Airavakatra) के प्रचार वाहन से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार सुनकर लोग हैरान हो गए। सपा के प्रचार वाहन में 'आएंगे योगी' गीत सुनकर लोग अचंभित रह गए और सपाई भी समझ नहीं पा रहे थे कि ये क्या हुआ। जब तक वह इसे बंद कराते, राहगीरों ने इसका video बनाकर वायरल कर दिया। सपाइयों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर भाजपा का प्रचार कराने का आरोप लगा एरवाकटरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।


बिधूना विधानसभा क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (SP National President) व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो लगे बैनर से पटा प्रचार वाहन घूम रहा था। वाहन में विधानसभा क्षेत्र से संभावित दावेदार डा. नवल किशोर शाक्य का फोटो भी बैनर में था। इसी बीच वाहन में सपा के प्रचार के गीतों में 'आएंगे योगी' गीत के साथ भाजपा का प्रचार शुरू हो गया। सपाइयों में खलबली मच गई। पूरे मसले की जानकारी जुटाते हुए विधानसभा क्षेत्र कार्यालय प्रभारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखूपुर एरवाकटरा राहुल सविता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने गाना बंद कराया। आरोप लगाया कि उनके साथ कुछ लोग गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। प्रचार वाहन चालक से भी अभद्रता की गई।


झांसी में कांग्रेस की मैराथन में नारा लगा मोदी की जय, योगी की जय (In the Congress marathon in Jhansi, slogans were raised: Modi ki Jai, Yogi ki Jai)

झांसी में रविवार को कांग्रेस ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं थीम पर बालिकाओं के लि, मैराथन का आयोजन कराया। इसमें शामिल होने बड़ी संख्या में लड़कियां पहुंची थी। इन सभी ने मैराथन में भाग लिया, लेकिन परिणाम घोषित करने में धांधली का आरोप लगाया हंगामा किया। मैराथन दौड़ में बड़ी अव्यवस्थाओं को लेकर लड़कियों ने काफी देर तक हंगामा किया। इन सभी ने दौड़ में गड़बड़ी करने तथा चहेतों को आगे बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया। लड़कियों ने मंच पर चढ़कर तोडफ़ोड़ की और जूते-चप्पल फेंके। दौड़ में कई लड़कियां स्कूटी और वाहनों पर सवार होकर आगे बढ़ी और जीत के लिए दावा कर दिया, इससे हंगामा हो गया। इन सभी ने एक स्वर में मोदी तथा योगी के समर्थन में नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाया।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345