- ये लोग छापा इसलिए मार रहे हैं क्योंकि जैन समाज के लोग अल्पसंख्यक समाज से आते हैं- अखिलेश यादव
- अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला
- भाजपा के शासनकाल में यूपी की जनता को दुख और परेशानी मिली है- अखिलेश
अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
सोमवार, 3 जनवरी 2022
Home
bharatiya-janata-party
lucknow-news
politics-news-from-india
Politics news from India by Akhilesh Yadav:- भाजपा सिर्फ विकास की ही नहीं अल्पसंख्यकों की भी दुश्मन
Politics news from India by Akhilesh Yadav:- भाजपा सिर्फ विकास की ही नहीं अल्पसंख्यकों की भी दुश्मन
Politics news from India by Akhilesh Yadav :- सपा प्रमुख ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकारों में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर विकास पूरी तरह से ठप करने का आरोप लगाया और कहा कि हर वर्ग परिवर्तन चाहता है क्योंकि भाजपा के साढ़े चार वर्ष के समय में उप्र की जनता को दुख और परेशानी मिली है।
Politics news from India HIGHLIGHTS
Politics news from India, Lucknow : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन किया और समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले। 'लखनऊ से निकला संदेश, बाइस में आ रहे अखिलेश' जैसे नारों के बीच राजधानी में अपनी समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल विकास की दुश्मन नहीं हैं, ये अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं और इनको इसलिए अल्पसंख्यकों का दुश्मन कहता हूं कि जिस समय ये सरकार में आये दिल्ली की लोकसभा और उप्र की विधानसभा में बैठने के लिए एंग्लो इंडियन (anglo indian) लोगों के लिए जो आरक्षण था, उस आरक्षण को समाप्त कर दिया।''
गौरतलब है कि भाजपा सरकार में विधानसभा में एंग्लो इंडियन (anglo indian) के लिए आरक्षित सीट समाप्त कर दी गई है। कानपुर और कन्नौज में इत्र व्यापारियों के यहां आयकर छापेमारी की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग छापा इसलिए मार रहे हैं क्योंकि जैन समाज के लोग अल्पसंख्यक समाज से आते हैं, ये नहीं चाहते कि जैन लोग तरक्की करें। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी में कानपुर में (पीयूष जैन) जो पैसा निकला वह भारतीय जनता पार्टी का था और जो दीवारों से निकला वह भाजपा का था और जो गिना गया वह भी भाजपा का था। यादव ने दावा किया कि भाजपा बदनामी से बचने के लिए अपने गलत फैसले को सही बनाने के लिए जबर्दस्ती समाजवादियों के ऊपर उंगली उठाने का कार्य कर रही है। यादव ने कन्नौज में सपा के विधान परिषद सदस्य और समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी की ओर इशारा किया।
उल्लेखनीय है कि आयकर ने पहले कानपुर और कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी की जिनके यहां ढाई सौ करोड़ से अधिक बेहिसाब नकदी बरामद हुई थी और इसके करीब हफ़्ते भर बाद समाजवादी इत्र बनाने वाले सपा विधान पार्षद पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी की। सपा प्रमुख ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सरकारों में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विकास पूरी तरह से ठप करने का आरोप लगाया और कहा कि हर वर्ग परिवर्तन चाहता है क्योंकि भाजपा के साढ़े चार वर्ष के समय में उप्र की जनता को दुख और परेशानी मिली है।
Tags
# bharatiya-janata-party
# lucknow-news
# politics-news-from-india
About Bharat Rajneeti
politics-news-from-india
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345