Congress news :- देश की एकजुटता के लिए भारत जोड़ो यात्रा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 7 सितंबर 2022

Congress news :- देश की एकजुटता के लिए भारत जोड़ो यात्रा


कन्याकुमारी (तमिलनाडु)/नई दिल्ली, 07 सितंबर (हि.स.)। भारत की एकजुटता के लिए कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज (बुधवार) की शाम कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कन्याकुमारी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश को एक रखने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है, इसीलिए पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। इस नफरत को खत्म करने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। देश में धर्म के नाम पर लगातार नफरत की बातें की जा रही हैं। गहलोत ने कहा कि अगर सही समय पर इस माहौल को सुधारा नहीं गया तो देश में गृह युद्ध की स्थिति पैदा हो जाएगी।

गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी के देश में नफरत की कोई जगह नहीं हैं। राहुल गांधी नफरत की दीवार तोड़ने के लिए और लोगों को एक करने के लिए आगे आए हैं। यह देश के लिए खुशी की बात है। राहुल ने नफरत के चलते अपने परिवार को खोया है। वह चाहते हैं कि नफरत के चलते देश बंटने न पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफरत के माहौल को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज कहा कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। अब वह देश को खोना नहीं चाहते हैं। हमारा प्यार नफरत को जीत लेगा। यही आशा डर को हरा देगी।

हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345