Lok Sabha चुनाव : Maharastra में Congress 26 और NCP 22 सीटों पर लड़ सकते चुनाव
Congress-NCP
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन का एलान कर चुकी कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संसदीय बोर्ड की दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू होगी।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश की कुल 48 सीटों में से कांग्रेस के 26 पर और राकांपा के 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने की संभावना है। कांग्रेस बोर्ड की बैठक में राज्य की सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार पहले दिन दिन मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र की सीटों के लिए नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। वहीं विदर्भ और मुंबई के लिए नाम बैठक के दूसरे दिन 30 जनवरी को तय किए जाएंगे।