
करोल बाग होटल में लगी आग की घटना पर पीएम ने जताया शोक सीएम ने किया मौके का दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक होटल में लगी आग की चपेट में आकर कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के करोलबाग में आग लगने के कारण लोगों की मौत से काफी दुखी हूं। अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
करोलबाग में गुरुद्वारा रोड पर स्थित अर्पित पैलेस होटल में आज तड़के आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है।
वहीं इस मामले की भयावहता को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सुबह ही मौके का मुआयना किया और मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इस वक्त मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।