एयरपोर्ट पर रोके जाने पर Akhilesh Yadav ने Yogi पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे घर की रेकी की गई

अखिलेश ने कहा कि यह सरकार छात्रों से डर गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि दोबारा कार्यक्रम मे बारे में दो फरवरी को जानकारी दी गई और अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अखिलेश ने कहा कि पुलिस को एयरपोर्ट के अंदर जाने का अधिकार नहीं है लेकिन पुलिस अधिकारी अंदर गया और मुझे हेलीकॉप्टर पर चढ़ने से रोक दिया गया।
अखिलेश ने इन आरोपों का खंडन किया कि उनके वहां जाने से हिंसा भड़क सकती थी। अखिलेश ने कहा कि आपको ये देखना चाहिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कितने आरोप लगे हैं। आज अफसर उन्हीं के कहने पर हिंसा फैला रहे हैं। लोगों ने हिंसा करना उन्हीं से सीखा।
अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी पर लगे आरोपों की तख्ती दिखाकर पूछा कि क्या कभी कोई ऐसा मुख्यमंत्री हुआ है जिस पर इतने सारे आरोप लगे हों।