RAFALE डील पर Rahul का नया आरोप, BJP बोली- बेशर्मी की पराकाष्ठा हैं - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

RAFALE डील पर Rahul का नया आरोप, BJP बोली- बेशर्मी की पराकाष्ठा हैं

RAFALE डील पर Rahul का नया आरोप, BJP बोली- बेशर्मी की पराकाष्ठा हैं


Rahul Gandhi
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
भाजपा ने राफेल विमान समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों को मंगलवार को खारिज करते हुए इसे बेशर्मी और गैरजिम्मेदारी की पराकाष्ठा बताया। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए राहुल ने एयरबस के जिस ईमेल का जिक्र किया, उसमें लड़ाकू विमान की खरीदारी नहीं, बल्कि किसी हेलीकॉप्टर सौदे का उल्लेख है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एयरबस को भी कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार में हुए सौदों को लेकर संदेह के घेरे में है। उन्होंने राहुल गांधी से इस बात का जवाब देने को कहा कि उन्हें कंपनी का आंतरिक ईमेल कैसे मिला। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी कंपनी के ‘‘लॉबीस्ट’’ के तौर पर काम करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने कहा कि गांधी परिवार से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान हुए कई ‘‘संदेहास्पद’’ रक्षा सौदों को लेकर भाजपा के उनके साथ गंभीर मतभेद हैं, लेकिन उन पर कभी देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी ने) हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगाकर स्वयं पर कीचड़ उछाला है। हम जनता के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करेंगे।’’ 






इससे पहले राफेल मामले में सामने आई एक नयी मीडिया रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी के ‘बिचौलिए’ की तरह काम करने और सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसको लेकर मोदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होनी चाहिए।

उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर का हवाला देते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री के फ्रांस दौरे से पहले अंबानी को कैसे पता चल गया था कि सौदा होने वाला है और कांट्रैक्ट उन्हें मिलने वाला है? गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक ईमेल सामने आया है जिससे सवाल पैदा होता है कि अनिल अंबानी कैसे प्रधानमंत्री के दौरे से पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री से मुलाकात कर रहे थे?’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सौदे के बारे पता नहीं था। तत्कालीन विदेश सचिव को नहीं मालूम था। एचएएल को नहीं मालूम था। लेकिन अनिल अंबानी को पहले से पता था कि सौदा होने वाला है, जबकि अंबानी फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे।’’ 

ये भी पढ़ें- राफेल सौदे से दो हफ्ते पहले अंबानी ने फ्रांस के रक्षा अधिकारियों से की थी मुलाकात

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन है। इसको लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होनी चाहिए। गांधी ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री अनिल अंबानी के लिए बिचौलिए की तरह काम कर रहे हैं। यह पूरी तरह स्पष्ट है।’’ 

उन्होंने इस मामले से जुड़ी कैग रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ‘चौकीदार ऑडिटर जनरल रिपोर्ट’ है जिसका कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है कि सरकार तथा अंबानी का समूह कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं। 

 

संसद में आज रखी जाएगी राफेल सौदे पर कैग रिपोर्ट 

राफेल सौदे में कथित घोटाले के विपक्ष के आरोपों के बीच मोदी सरकार मंगलवार को संसद में कैग रिपोर्ट रखेगी। प्रोटोकॉल के तहत नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) अपनी रिपोर्ट की एक प्रति राष्ट्रपति और दूसरी प्रति वित्त मंत्रालय को भेजते हैं। सूत्रों के अनुसार, राफेल पर कैग रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेज दी गई है। 

राष्ट्रपति भवन से कैग रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर के कार्यालय और राज्यसभा के चेयरमैन के कार्यालय भेजी जाती है। 16वीं लोकसभा का मौजूदा सत्र बुधवार को स्थगित हो रहा है। यह मौजूदा सरकार का आखिरी सत्र है। सूत्रों का कहना है कि इसलिए सरकार मंगलवार को ही कैग रिपोर्ट संसद में रखेगी। अप्रैल-मई में आम चुनाव के बाद 17वीं लोकसभा का गठन होगा। 

सूत्रों के अनुसार, कैग ने राफेल पर 12 चैप्टर की रिपोर्ट तैयार की है। रक्षा मंत्रालय ने राफेल विमान पर विस्तृत जवाब और संबंधित रिपोर्ट कैग को सौंपी थी। इसमें खरीद प्रक्रिया की जानकारी के साथ 36 राफेल विमानों की कीमत भी बताई गई थी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345