संसद भवन में लगी पूर्व PM वाजपेयी की तस्वीर, President ने किया अनावरण - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

संसद भवन में लगी पूर्व PM वाजपेयी की तस्वीर, President ने किया अनावरण

संसद भवन में लगी पूर्व PM वाजपेयी की तस्वीर, President ने किया अनावरण


Atal Bihari Vajpayee portrait unveiled at Central Hall of Parliament by President Ram Nath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद चित्र का अनावरण किया। संसद के एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में वाजपेयी के चित्र का अनावरण करेंगे। इस दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न दलों के अन्य नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संबोधन में कहा, 'अटल अपने सार्वजनिक जीवन की पाठशाला थे। वे संवेदनशील थे। वाजपेयी ने सत्ता में बने रहने या बचाने के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका सपना था कि 21वीं सदी भारत की हो।'

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अटल जी के जीवन पर बहुत से बातें की जा सकती है। घंटों तक कहा जा सकता है फिर भी पूरा नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते है। व्यक्तिगत जीवन के हित के लिए कभी अपना रास्ता न बदलना, ये अपने आप में सार्वजनिक जीवन में हम जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए बहुत कुछ सीखने जैसा है।'

वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया जाएगा क्योंकि उनके शब्दों में विपक्ष के लिए आलोचना तो थी लेकिन उनके दिल में विपक्ष के लिए कभी गुस्सा नहीं था। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345