दिल्ली मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 59 लाख यात्रियों ने किया सफर

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को लेकर फिर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड बना है। यात्रियों के लिए पसंदीदा बनी मेट्रो में आए दिन यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने ट्वीटर हैंडल पर दैनिक यात्रियों के आंकड़े साझा किए गए हैं। इसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 29 जुलाई 2019 को कुल 59,05,431 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है। दिल्ली मेट्रो सेवा का विस्तार हो गया है, ऐसे में नेटवर्क दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में भी फैल गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा करना आसान और अधिक सुविधाजनक हो गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि दिल्ली को अपनी मेट्रो से प्यार है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यात्रियों द्वारा प्रयोग कॉरिडोर के आधार पर मेट्रो के यात्रा की गणना की जाती है। जैसे- अगर कोई यात्री बदरपुर बॉर्डर से हुड्डा सिटी सेंटर की तरह जाता है तो उसे इस बीच कालकाजी और हौज खास कॉरिडोर मिलेगा, जोकि तीन लाइनों के उपयोग में आ जाता है।
पहले प्रवेश और निकासी को ही जोड़ा जाता था जिससे यात्रा की लंबाई का पता नहीं चल पाता था। हालांकि मेट्रो का विस्तार हुआ है, और अब 27 जगहों पर अदला-बदली कर सकते हैं।
आंकड़े इस प्रकार हैं:
मई 2019 में 46,99,807 औसत यात्रियों ने सफर किया।
जून 2019 में यह आंकड़ा और बढ़ा, यह आंकड़ा 47,20,168 पहुंच गया।
जुलाई 2019 में 51,72,987 ने मेट्रो से सफर दिया।
जबकि 29 जुलाई को एक दिन में 59,05,431 यात्रियों ने मेट्रो से यात्री की।