सोशल मीडिया पर इसरो चेयरमैन सिवन के नाम पर चल रहे अकाउंट, एजेंसी ने बताया फर्जी - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 9 सितंबर 2019

सोशल मीडिया पर इसरो चेयरमैन सिवन के नाम पर चल रहे अकाउंट, एजेंसी ने बताया फर्जी

सोशल मीडिया पर इसरो चेयरमैन सिवन के नाम पर चल रहे अकाउंट, एजेंसी ने बताया फर्जी

इसरो प्रमुख के सिवन (फाइल फोटो)
इसरो प्रमुख के सिवन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इसको चेयरमैन के सिवन का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है और के सिवन के नाम से चलाए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा प्रचारित की जा रही जानकारियां विश्वसनीय नहीं हैं। इसरो ने यह स्पष्टीकरण तब दिया है जब सिवन के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए हैं।  इसरो ने अपने बयान में कहा, 'चेयरमैन के सिवन के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट संचालित हो रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि के सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे अकाउंट्स से साझा की जा रही जानकारियों की कोई विश्वसनीयता नहीं है।'  

इसके साथ ही इसरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भी साझा किए। बता दें कि इसरो और इसरो चेयरमैन के सिवन के नाम पर ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट सक्रिय हैं। इन अकाउंट से देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345