अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
बुधवार, 22 दिसंबर 2021
Home
uttar-pradesh-chunav-2022
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 :- गाजियाबाद में रोड शो करेंगे सीएम योगी, मेरठ से मोदी नगर होते हुए आएगी जनविश्वास यात्रा
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 :- गाजियाबाद में रोड शो करेंगे सीएम योगी, मेरठ से मोदी नगर होते हुए आएगी जनविश्वास यात्रा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के अभियान को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 25 दिसंबर को गाजियाबाद आएंगे। वह यहां शहर विधानसभा क्षेत्र में जनविश्वास यात्रा के दौरान रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, तो वहीं टिकट के दावेदार ताकत दिखाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) से पहले मुख्यमंत्री का यह पहला रोड शो है।
जनविश्वास यात्रा में शामिल होंगे योगी (Yogi will join Jan Vishwas Yatra)
गौरतलब है कि सरकार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा इस समय उत्तर प्रदेश में जनविश्वास यात्रा निकाल रही है। 25 दिसंबर को यात्रा मेरठ की सीमा से मोदीनगर होते हुए गाजियाबाद आएगी। यात्रा में कई केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा तमाम विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। मुराद नगर में गंगनहर के निकट श्री हंस इंटर कालेज में जनसभा आयोजित होगी।
इसमें उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक अजीतपाल त्यागी, भोजपुर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने बुधवार को मुराद नगर में एक प्रेसवार्ता यह जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुरादनगर से इस्टर्न पेरीफेरल से होकर यात्रा लोनी पहुंचेगी। इसके बाद साहिबाबाद क्षेत्र से गुजरती हुई गाजियाबाद में आएगी।
मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो (Chief Minister will do road show)
संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को शाम पांच बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रोड शो कालका गढ़ी चौक से शुरू हाेगा। चौधरी मोड़, से घंटाघर होते हुए ठाकुरद्वारा गुरुद्वारा के पास रोड शो समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के साथ रोड शो के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह रोड शो की मेजबानी करेंगे।
शहर में 100 जगहों पर होगा स्वागत (Welcome to 100 places in the city)
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का करीब 100 जगह पर स्वागत किया जाएगा। महानगर भाजपा ने इसके लिए पार्टी के पार्षदों, मंडल अध्यक्षों, और संगठन से जुड़े मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को लगाया है।
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345