UP Assembly Elections 2022 Muzaffarnagar :- चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में मुस्लिम महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने शिरकत की।
UP Assembly Elections 2022 मुजफ्फरनगर के गांव कुटेसरा में आयोजित सम्मेलन को उत्तर प्रदेश पंजाबी आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्ग की महिलाओं को अनेक योजनाओं का लाभ दिया है।
बुधवार को कुटेसरा के प्राथमिक स्कूल में आयोजित मुस्लिम महिला सम्मेलन (Muslim Women's Conference organized) में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पंजाबी आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार से पूर्व की सरकार में मुस्लिम महिलाओं के साथ दोहरा आचरण अपनाया जाता रहा है, जबकि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने सभी वर्गों की महिलाओं के लिए एक समान कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को आगे बढऩे का हौसला दिया है। तीन तलाक पर कानून बनाकर बिना भेदभाव के उन्हें समाज में आगे बढऩे का अधिकार दिया है। भाजपा सरकार ने सभी वर्ग की महिलाओं को सुकन्या योजना, उज्जवला योजना, महिला सशक्तिकरण सहित अनेक योजनाओं का लाभ दिया है। पूर्व की सरकार में बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। उनमें हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती थी।
भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया (BJP gave respect to Muslim women)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority Front) के पूर्व प्रदेश मंत्री डा. एम समर गजनी ने कहा कि आज तक पूर्व सरकारों द्वारा भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताकर मुस्लिमों को डराया जा रहा था। उनमें जबरदस्ती भय पैदा किया जाता रहा है, जबकि भाजपा ने धर्म के आधार पर कोई भी ऐसा कार्य नही किया है। वही भाजपा ने नारी सशक्तिकरण करने के साथ ही महिलाओं को मकानों, राशन कार्ड, उज्जवला योजना सहित अनेक योजनाओं में अग्रणी स्थान देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। तीन तलाक की कुप्रथा से निजात दिलाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया। सम्मेलन का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हसीन जहां द्वारा किया गया। इस मौके पर हसीन जहां, रूबी गजनी एडवोकेट, डा. विपिन त्यागी, नकुल उपाध्याय, मनोज कश्यप, डा. अरविंद त्यागी सहित अनेक मुस्लिम महिलाएं उपस्थित रही।
भाजपा जिला महामंत्री व ईओ की बहस का वीडियो वायरल (Video of BJP District General Secretary and EO's debate goes viral)
UP Assembly Elections 2022 Muzaffarnagar :- नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के ठेके का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री एवं पालिकाकर्मी रोहिल वाल्मीकि भी इस विवाद में शामिल हो गए हैं। नगर पालिका के ईओ हेमराज सिंह ने भाजपा जिला महामंत्री पर ठेका निरस्त करवाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर दोनों में खूब बहस हुई। बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया (video internet media) पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा के जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि ईओ हेमराज से उलझते हुए दिख रहे हैं। ईओ को तब तक यह नहीं पता था कि वह उनके कर्मचारी हैं। रोहिल वाल्मीकि कह रहे हैं कि वह टैक्स विभाग में कर्मचारी (employee in tax department) हैं। इस पर ईओ कहते हैं कि उन्हें कार्यालय में पहले कभी नहीं देखा। इस पर रोहिल कह रहे हैं कि बहुत ईओ आए, लेकिन उन्हें नहीं देख पाए। रोहिल पुरकाजी विधानसभा से चुनाव लडऩे की तैयारियों का जिक्र भी करते हैं। वह कह रहे हैं कि सफाई कर्मचारियों के ठेके से उनका कोई मतलब नहीं है। आगे कहते हैं कि जब आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी (construction company) आई थी तब उन्होंने विरोध किया था और उनके मैनेजर की चाटे मारे थे। इस बहस में ईओ कह रहे हैं कि आपकी हैसियत है तो इस ठेके को निरस्त करा दो। भाजपा के जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि का कहना है कि सफाईकर्मियों के ठेका प्रकरण में कुछ लोग षडयंत्र कर रहे हैं, जिसके चलते उनका नाम लिया जा रहा है। इस प्रकरण में ईओ से वार्ता की और उनसे कहा था कि यदि इस बारे में उनके खिलाफ कोई सुबूत है तो दें, अन्यथा बदनाम न करें।