Lok Sabha चुनाव 2019: PM Modi का जोर अपने भाषणों पर, Rahul का BJP पर वार ज्यादा

मोदी के 24 फीसदी ट्वीट भाजपा के प्रचार को लेकर थे। वहीं, 20 फीसदी ट्वीट उन्होंने अपने भाषणों और बयानों पर किए। राष्ट्रवाद भी उनका प्रमुख मुद्दा रहा, जिस पर उन्होंने 16 फीसदी ट्वीट किए। दूसरी ओर, राहुल ने अपने भाषणों पर केवल दो फीसदी ट्वीट किए। जबकि उनके 30% ट्वीट पार्टी के िलए रहे। राष्ट्रवाद पर उन्हाेंने 13% ट्वीट किए। विपक्ष की आलोचना की कमान अरुण जेटली ने संभाली। उन्होंने आधे से अधिक ट्वीट विपक्ष पर हमले को लेकर किए।
नेता/थीम | पार्टी का प्रचार | भाषण और बयान | राष्ट्रवाद प्रचार आंदोलन | आधिकारिक | विपक्षी प्रचार कार्य | अन्य प्रचार |
नरेंद्र मोदी | 24 | 2 | 13 | 0 | 48 | 6 |
अमित शाह | 34 | 18 | 26 | 0 | 22 | - |
राहुल गांधी | 30 | 20 | 16 | 14 | 12 | 14 |
योगी आदित्यनाथ | 6 | 4 | 32 | 24 | 30 | 4 |
शशि थरूर | 8 | 4 | 22 | 2 | 26 | 38 |
अखिलेश यादव | 26 | 22 | 0 | 26 | 28 | 0 |
अरविंद केजरीवाल | 16 | 22 | 0 | 26 | 28 | 8 |
राजनाथ सिंह | 32 | 0 | 36 | 4 | 4 | 24 |
ट्वीट-रीट्वीट का गणित
50 सबसे कम लोकप्रिय ट्वीट को नागरिकों से मिले रीट्वीट के मामले में राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से करीब तीन गुना आगे रहे। इस श्रेणी में मोदी के एक ट्वीट को औसतन 2185 दफा रीट्वीट किया गया, जबकि राहुल गांधी के लिए यह आंकड़ा 6711 रहा। इसकी एक वजह मोदी की ट्विटर पर राहुल से अधिक सक्रियता को माना जा सकता है। सर्वाधिक लोकप्रिय 50 ट्वीट में मोदी राहुल से आगे रहे। मोदी के टॉप 50 ट्वीट 19054 दफा रीट्वीट हुए, वहीं राहुल के लिए यह आंकड़ा 12655 रहा।
मोदी सोशल मीडिया पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता
पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर विश्व के दूसरे सबसे फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं। एक डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 11.09 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि ओबामा के 18.27 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मोदी के फेसबुक पर 4.3 करोड़ से ज्यादा, ट्विटर पर 4.7 करोड़, इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।