राजस्थान निकाय चुनाव: 49 नगर पालिकाओं में मतगणना जारी, कांग्रेस आगे - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

राजस्थान निकाय चुनाव: 49 नगर पालिकाओं में मतगणना जारी, कांग्रेस आगे

सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2000 से अधिक पार्षदों के चुनाव के लिए मतगणना में विजयी पार्षदों की संख्या के लिहाज से कांग्रेस अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा से आगे निकलती दिख रही है। किस नगर निकाय में किस पार्टी का बोर्ड बनेगा इसका फैसला पूरे परिणाम सामने आने के बाद ही होगा।
अभी तक कुल मिलाकर कांग्रेस के 504, भाजपा के 410, बसपा के 12 और माकपा के दो प्रत्याशी अब तक जीत दर्ज कर चुके हैं। इसमें रोचक यह भी है कि 204 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत चुके हैं।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरुआती परिणामों को उम्मीदों के अनुरूप बताया है। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल ही निकाय चुनाव में परिणाम आते दिख रहे है...यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि सरकार जिस रूप में कार्य कर रही है उसी रूप में जनता ने मैंडेट दिया है। गहलोत ने कहा कि मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

नगर निकाय चुनाव के परिणाम
निकाय क्षेत्रकांग्रेसभाजपानिर्दलीयबीएसपीमाकपाकुल वार्ड
पुष्कर नगर पालिका91420025
मांगरोल नगर पालिका151370035
भरतपुर नगर निगम1823223065
भिवाड़ी नगर परिषद2323122065
ब्यावर नगर पालिका     60
छबड़ा नगर पालिका158102035
बांसवाड़ा नगर परिषद362130060
अलवर नगर परिषद1926190065
बाड़मेर नगर परिषद331840055
बीकानेर नगर निगम3038111080
बालोतरा नगर परिषद162540045
गंगानगर नगर परिषद1924220065
रावतभाटा नगर पालिका261130040
निंबाहेड़ा नगर पालिका 281610045
सूरतगढ़ नगर पालिका     45
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद362400060
राजगढ़ नगर पालिका151177040
बिसाऊ नगर पालिका     17530025
भीनमाल नगर पालिका    141880040
चूरू नगर परिषद361770060
हनुमानगढ़ नगर परिषद    361860060
कैथून नगर पालिका    18610025
जैसलमेर नगर परिषद212040045
पिलानी नगर पालिका23300035
जालौर नगर परिषद141880040
झुंझुनूं नगर परिषद3410160060
फलौदी नगर पालिका    27940040
खाटूश्याम जी नगर पालिका31160020
टोंक नगर परिषद     60
प्रतापपुर गांधीनगर पालिका      25
सीकर नगर परिषद371890165
शिवगंज नगर पालिका151370035
डीडवाणा नगर पालिका     40
सुमेरपुर नगर पालिका91880035
सांगोद नगर पालिका16720025
महुआ नगर पालिका84130025
माउंट आबू नगर पालिका18610025
उदयपुर नगर पालिका204360170
मकराना नगर परिषद353170055
पाली नगर परिषद2229140065
थानागाजी नगर पालिका10960025
कानौद नगर पालिका    7760020
नीमकाथाना नगर पालिका191240035
पिंडवाड़ा नगर पालिका81340025
नाथद्वारा नगर पालिका     40
सिरोही नगर परिषद22940035
आमेट नगर पालिका17800025
नसीराबाद नगर पालिका81020020
रूपवास नगर पालिका66130025
दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। जोधपुर, अलवर, नागौर सहित पूरे प्रदेश में पार्षद प्रत्याशियों को होटल, रिजार्ट और फार्म हाउस में ठहराए जाने की सूचना है। 

7942 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

महापौर और उप महापौर के चुनाव 27 नवंबर को
पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345