इतिहास के पन्नों में 06 सितंबरः भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर को विफल किया - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

इतिहास के पन्नों में 06 सितंबरः भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर को विफल किया

पूरे 57 साल पहले की 06 सितंबर की तारीख का भारत के इतिहास में विशेष स्थान है। वर्ष के नौवें महीने का यह छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है। दरअसल पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने 06 सितंबर 1965 को मुंहतोड़ जवाब दिया था। ऑपरेशन जिब्राल्टर पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम (कोड) था। यह भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था। सफल होने पर पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी लेकिन उसके लिए यह अभियान बड़ी विफलता साबित हुआ। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1522ः समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया स्पेन लौटा।

1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन।

1901ः अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में अराजकतावादी व्यक्ति ने गोली मारी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

1965 : पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस लड़ाई में पाकिस्तान की हार हुई।

1970ः पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।

1990ः संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।

1991ः रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।

1997ः एक हफ्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी।

2008ः भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की मंजूरी।

2018: सुप्रीम कोर्ट का फैसला- समलैंगिकता अब अपराध नहीं।

जन्म

1838ः पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दलीप सिंह।

1889 : शरत् चंद्र बोस का जन्म।

1929ः भारतीय फिल्म निर्माता यश जौहर।

1937ः कांग्रेस नेता एम.ओ. एच. फारूक।

1971ः भारतीय क्रिकेटर देवांग गांधी।

1997ः भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह।

निधन

1968ः बड़ौदा की राजकुमारी इंदिरा राजे।

1972ः संगीत के 'मैहर घराने' की नींव रखने वाले सरोद वादक अलाउद्दीन खां।

1998: मशहूर जापानी फिल्म निर्देशक अकीरा कुरासोवा।

2005ः परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धनसिंह थापा।

2009ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345